Mainboard IPO GMP NSE & BSE
SME IPO GMP NSE Emerge & BSE SME
IPO Allotment Status Official Registrar Portals
IPO GMP क्या होता है?
GMP यानी Grey Market Premium। किसी IPO का share exchange पर list होने से पहले लोग उसके लिए जितनी extra कीमत देने को तैयार होते हैं, वही GMP है। जैसे IPO का price ₹200 है और GMP ₹50 है, तो उम्मीद है कि share करीब ₹250 पर खुलेगा।
यह सौदा NSE और BSE के बाहर होता है, और SEBI इसे regulate नहीं करता। GMP market के mood और subscription के हिसाब से दिन में कई बार बदल सकता है। इसलिए इसे demand का अंदाज़ा समझें, listing gain की गारंटी नहीं।
Apply करने से पहले company का DRHP (Draft Red Herring Prospectus) और RHP (Red Herring Prospectus) SEBI, NSE या BSE की website पर ज़रूर check करें। इनसे पता चलता है कि company क्या business करती है, उसकी कमाई और कर्ज़ कितना है, उसमें क्या risk हैं, और IPO का पैसा कहाँ लगेगा।
Common Questions
5 ज़रूरी बातेंIPO में पैसा लगाने से पहले ये बातें ज़रूर जान लीजिए।
पैसाMainboard और SME IPO में असल में कितना पैसा लगता है?
Mainboard IPO: price band की ऊपरी कीमत पर कम से कम 1 lot, यानी आमतौर पर ₹14,000 से ₹15,000। Retail investor ₹2,00,000 तक apply कर सकता है।
SME IPO: 1 July 2025 से individual investor को 2 lot के लिए apply करना होता है, और application ₹2,00,000 से ऊपर होनी चाहिए। हर IPO का पूरा amount ऊपर table के Min. Amount column में है।
Fraud Alertकोई कहे "आपका IPO पक्का लगवा देंगे", तो क्या करें?
तुरंत दूर हो जाइए, यह fraud है। IPO allotment computer की lottery से होता है। कोई person, WhatsApp group या "special account" इसे पक्का नहीं करवा सकता।
जो लोग कहते हैं "हमारे account से लगाओ, हमें पैसे भेजो", उन्हें न पैसा दीजिए, न OTP, न login details। ऐसा कोई system होता ही नहीं।
Safe BrokerIPO किस app से लगाना सच में safe है?
सिर्फ़ SEBI-registered broker से, जैसे Zerodha, Angel One, Dhan या Groww।
ध्यान रहे, इन्हीं नामों से मिलती-जुलती fake apps भी चल रही हैं। App हमेशा broker की official website के link से, या Play Store / App Store पर company का नाम check करके ही download करें। IPO का पैसा आपके अपने bank account में UPI mandate से block होता है; किसी दूसरे के account में भेजने की ज़रूरत कभी नहीं होती।
Chance बढ़ाएँAllotment का chance सच में कैसे बढ़ता है?
हर अलग PAN card एक अलग applicant गिना जाता है। घर के सदस्य अपने-अपने PAN, demat और bank account से apply करें, तो परिवार के कुल chances बढ़ सकते हैं।
एक और बात: जब retail हिस्सा ज़रूरत से कई गुना भर जाता है, तो lottery में हर valid application का chance बराबर होता है, चाहे 1 lot भरा हो या 13। यानी ज़्यादा lots भरने से chance नहीं बढ़ता।
गलती न करेंएक PAN से कई brokers में apply करें, तो chance डबल होगा?
नहीं, उल्टा नुकसान होगा। एक ही PAN से अलग-अलग brokers (जैसे Zerodha और Groww दोनों) से apply करने पर system duplicate पकड़ लेता है और सारी applications reject हो जाती हैं।
याद रखिए: एक PAN = एक IPO में सिर्फ़ एक application।